व्यापारी बलराज का फाइल फोटो। परिजन
समालखा। बेटे की मौत और व्यापार में नुकसान होने से आहत धागा व्यापारी बलराज 51 ने नहर में कूदकर आत्महत्या कर ली। शनिवार सुबह उनका शव सोनीपत जिले के आहुलाना गांव के पास दिल्ली पैरलल नहर में मिला। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। शुक्रवार को उनका सामान और एक सुसाइड नोट भी पुलिस ने नहर किनारे से बरामद किया था।
बुडशाम निवासी नंदलाल ने बताया कि वह तीन भाई हैं, जिसमें बलराज अपने बच्चों के साथ पानीपत की मुखिजा कॉलोनी में रहते थे। वीरवार को वह घर से लापता हो गए थे। शाम को गांव के राजू ने उन्हें नहर किनारे देखा था। जिसकी सूचना उन्होंने तुरंत ही परिजनों को दी थी। शाम को जब परिजन बुड़शाम गांव के पास नहर पटरी पर पहुंचे तो बलराज की मोटरसाइकिल, एक पॉलीथिन में उनका पर्स, डायरी और बीड़ी माचिस मिली थी। पास में ही उनकी चप्पल रखी थी। परिजनों ने आशंका जताई थी कि बलराज ने नहर में कूदकर आत्महत्या कर ली है।
उसी समय से पुलिए एसडीआरएफ की मदद से नहर में सर्च अभियान चला रही थी। शनिवार सुबह व्यापारी बलराज का का शव सोनीपत जिले के आहुलाना गांव के पास दिल्ली पैरलल नहर में मिला। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच की।
-किसी का लेना देना है तो माफी
बलराज की डायरी में एक सुसाइड नोट भी मिला था। जिसमें लिखा था कि मुझ पर किसी का लेना-देना है तो माफ करे साथ ही पत्नी और बहन के बारे में लिखा था कि दोनों ने उनका बहुत साथ दिया है। उन्होंने व्यापार में नुकसान और बेटे की मौत से आहत होने का भी जिक्र किया।
व्यापारी बलराज का शव नहर से बरामद कर लिया गया है। जांच कर आगे की कार्रवाई की गई है।
-दीपक, प्रभारी थाना समालखा।
व्यापारी बलराज का फाइल फोटो। परिजन