फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: लापता आढ़ती का दिल्ली में पैरलल नहर में मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। थाना सेक्टर-13-17 के बाबरपुर मंडी से 20 जून को लापता हुए आढ़ती विवेक मित्तल का शव दिल्ली में दिल्ली पैरलल नहर में मिला। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी। परिजनों ने दिल्ली पहुंचकर मृतक के शव की शिनाख्त की। इसके बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन

बीते 20 जून को आढ़ती विवेक मित्तल घर से लापता हो गया था। उसके पिता ओमप्रकाश ने सेक्टर-13-17 थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। जिसके बाद से ही पुलिस आढ़ती की तलाश कर रही थी। अगले दिन विवेक का एक्टिवा और पर्स दिल्ली पैरलल नहर के पास मिला था। जिसके बाद से ही आशंका जताई जा रही थी कि उसने नहर में छलांग लगा दी है। रविवार देर शाम को आढ़ती का शव दिल्ली में है नहर में मिला।
सूचना मिलते ही थाना सेक्टर-13-17 पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। परिजनों ने शव की शिनाख्त कराई। इसके बाद पुलिस ने अपनी कार्रवाई शुरू कर दी। थाना सेक्टर-13-17 प्रभारी राकेश राणा ने बताया कि शव को कब्जे में ले लिया गया है। सोमवार सुबह को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें