पानीपत। एनएफएल के साथ लगते विकास नगर के तीन दिन से लापता किसान रामरत्न (45) का शव थाना मॉडल टाउन क्षेत्र में महराना गांव के पास गन्ने के खेत में मिला है। किसान के हाथ पर कट का निशान है। परिजनों ने उनकी हत्या की आशंका जताई जा रही है।
मॉडल टाउन थाना पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर बारीकी से छानबीन की, साथ ही परिजनों ने भी घटना के बारे में जानकारी ली। परिजनों ने फिलहाल किसी से रंजिश और झगड़ा होने की बात से इन्कार किया है। पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है।
विकास नगर के सुकरम पाल ने बताया कि उनके बड़े भाई रामरत्न वीरवार को शुगर मिल में गन्ना डालने गए थे। करीब साढ़े तीन बजे वह ट्रैक्टर लेकर वापस महराना गांव के पास स्थित अपने खेत पर पहुंचे। यहां पर ट्रैक्टर खड़ा कर दिया था, वे इसके लापता हो गए थे। उनका कोई पता नहीं चल रहा था। परिजनों ने शुक्रवार को मॉडल टाउन थाने में शिकायत देकर उनकी तलाश करने की मांग की थी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर गुमशुदगी दर्ज की। शनिवार शाम को पुलिस को सूचना मिली कि गन्ने के खेत में रामरत्न का शव पड़ा है। सूचना मिलते ही डीएसपी मुख्यालय सतीश वत्स व मॉडल टाउन थाना प्रभारी जगमिंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी।