श्रीमद्भागवत कथा में सुनते श्रद्धालु। संवाद
- फोटो : samvad
पानीपत। इस्कॉन की ओर से आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में शनिवार को शहर भजन क्लबिंग नाइट में झूम उठा। भजन क्लबिंग नाइट कार्यक्रम गोविंद कृष्ण दास प्रभु के सानिध्य में हुआ। उनके भजनों, संकीर्तन शैली और आध्यात्मिक भजनों पर श्रद्धालुओं ने नृत्य किया साथ ही रविवार को निकाली जा रही श्रीकृष्ण-बलराम रथयात्रा के लिए तैयारी पूरी कर ली गईं।
साक्षी गोपाल दास महाराज ने मंच से हरे कृष्ण महामंत्र एवं मधुर भजनों की प्रस्तुति आरंभ की तो पूरा पंडाल भक्ति और उत्साह से गूंज उठा। भाजपा उपाध्यक्ष नवीन भाटिया ने बताया कि भजन क्लबिंग एक आधुनिक आध्यात्मिक पहल है जिसमें पारंपरिक भजन, कीर्तन और संकीर्तन को आधुनिक संगीत, प्रकाश व्यवस्था और युवा ऊर्जा के साथ प्रस्तुत किया जाता है, ताकि नई पीढ़ी को संस्कृति और भक्ति से जोड़ा जा सके। शनिवार को प्रभात फेरी से भक्तिमय रंग से सराबोर नजर आई।
श्रद्धालुओं ने हरे कृष्ण महामंत्र और भजनों का गुणगान किया। प्रभात फेरी राधेश्याम गुप्ता के निवास स्थान से शुरू होकर प्रवीण गिरधर के निवास स्थान पर प्रसाद वितरण के साथ समाप्त हुई। इस अवसर पर सतीश गोयल, सतीश बुधिराजा, तरुण जेठी, राजेश गोयल, विक्की कत्याल, नरेश सिंगला, धनराज जैन उपस्थित रहे।