फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: एडिड कॉलेज कर्मचारियों को ग्रेड पे में बढ़ोतरी, अब मकान किराया भत्ते के संशोधन की उम्मीदें तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। प्रदेश के एडिड कॉलेजों में कार्यरत कर्मचारियों के लिए लंबे समय से लंबित मांग आखिरकार पूरी हो गई है। वित्त विभाग हरियाणा सरकार की ओर से एक सितंबर 2014 से कर्मचारियों की ग्रेड पे में संशोधन करते हुए 3200 से बढ़ाकर 3600 व 3600 से बढ़ाकर 4000 रुपये किया गया था। इस संशोधन ग्रेड पे का लाभ अब मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री के निर्देश के अनुसार हरियाणा के एडिड कॉलेजों के कर्मचारियों को भी प्रदान कर दिया गया है। इस संबंध में उच्चतर शिक्षा विभाग ने एक मई को आधिकारिक पत्र भी जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन


हरियाणा प्राइवेट कॉलेज एम्प्लाइज यूनियन का एक प्रतिनिधिमंडल यूनियन के प्रधान बिजेंद्र कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा से मिलकर ग्रेड पे लाभ मिलने पर उनका आभार व्यक्त किया। भेंट के दौरान यूनियन ने कर्मचारियों के मकान किराया भत्ते को एक अगस्त 2019 से संशोधित करने का भी अनुरोध किया। इस पर मंत्री ने आश्वस्त किया कि मकान किराया भत्ते के संशोधन से संबंधित फाइल वर्तमान में वित्त विभाग हरियाणा के पास विचाराधीन है। उन्होंने आश्वासन दिया कि इस फाइल को भी शीघ्रातिशीघ्र स्वीकृति दिलाने का प्रयास किया जाएगा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष शशि मोहन गुप्ता, सुमेर रेढू, आशीष गुप्ता, सतीश अरोड़ा, दीपक मित्तल व राममेहर शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें