दरगाह पर फहराया गया झंडा। स्रोत : सोसायटी
पानीपत। हजरत ख्वाजा हाफिज शम्सुदीन शम्युलअर्ज शाह विलायत साहब तुर्क में सोमवार को तीन दिवसीय सालाना उर्स मुबारक की झंडापोशी के साथ शुरुआत की। इसके शुभारंभ पर अंजुमन गुलामाने चिश्तिया साबरिया वेल्फेयर सोसायटी के अध्यक्ष सज्जादानशीन और मुतवल्लि ने दरगाह के मुख्यद्वार पर आतिशबाजी की।
मुख्यातिथि भाजपा प्रदेश महामंत्री अर्चना गुप्ता रहीं। उन्होंने कहा कि देश में हिंदू और मुसलमान मिलकर एक-दूसरे के पर्व और त्योहार मनाते हैं। सालाना उर्स के लिए लोगों में उत्साह रहता है। सैय्यद ख्वाजा मेराज हुसैन साबरी ने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन सनौली रोड स्थित दरगाह हजरत ख्वाजा हाफिज शम्सुदीन शम्युलअर्ज शाह विलायत में सालाना उर्स में किया जा रहा है। कार्यक्रम में झंडा कलियर शरीफ रुड़की (हरिद्वार) से ज्यादा संख्या में अकीदतमंद लेकर आए जो बबैल नाका से हजारों अकीदतमंदों के साथ धूमधाम से दरगाह शरीफ तक लाए गए। उन्होंने देश में अमनो-अमाज, शांति, खुशहाली और भाईचारे के लिए दुआ कराई और बताया कि यह हजस्त ख्वाजा हाफिज शम्सुदीन शम्सुलअर्ज शाह विलायत साहब तुर्क पानीपती का 746 वा उर्स मुबारक है जो हर साल सोसायटी की ओर से करवाया जाता है।
लगाया गया था लंगर
कार्यक्रम में देश-विदेश से लाखों अकीदतमंद शामिल हुए। सभी के रहने व खाने-पीने की व्यवस्था भी सोसायटी की ओर से की गई। उर्स में आने वाले तमाम जायरीनों के लिए लंगर का शुभारंभ हुआ। नमाज ईशा महफिल-ए-मीलाद शरीफ व तकरीर उलेमा-ए-दीन हुई जिसमें सज्जादनशीन, सय्यद ख्वाजा मेराज हुसैन साबरी व मुपित इंतेसाब हुसैन कदीरी साहब ने तकरीर की। इस अवसर पर एडवोकेट शाकिर अली अंसारी, सुरेश कुमार कांगडा, सोहराब साबरी, इरशाद अली अंसारी, हारुन खान, मुस्तकीम और सबील सादरी उपस्थित रहे।
दरगाह पर फहराया गया झंडा। स्रोत : सोसायटी