फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माइनर की जमीन को कब्जा मुक्त करवाने के लिए जिला प्रशासन का पांचवें दिन भी जारी रहेगा अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। रजबाहे की जमीन को कब्जामुक्त कराने का जिला प्रशासन का अभियान मंगलवार को पांचवें दिन भी जारी रहा। जाटल रोड से आगे की कार्रवाई पर लोगों ने जिला प्रशासन पर पक्षपात का आरोप लगाया। कहा कि उनके मकानों की निशानदेही तक नहीं की गई, जिससे पता चले कि मकान का कितना हिस्सा कब्जे में है। कई लोगों के पास रजिस्ट्रियां भी हैं। यह भी आरोप लगाया कि माइनर की जमीन को कब्जामुक्त कराने के इस अभियान में रास्ते को टेढ़ा किया जा रहा है। जिससे नेताओं या रसूखदार लोगों की जमीन को रास्ते में आने से बचाया जा सके।
विज्ञापन

प्रशासन ने पांच दिन में मॉडल टाउन के बाल विकास स्कूल से लेकर जाटल रोड तक के तकरीबन सभी कब्जा करने वाले अवैध निर्माण गिरा दिए हैं। कुछ को सामान हटाने के लिए दो दिन का समय भी दिया है। इसके साथ ही अभियान से दो दिन का ब्रेक लिया गया है, जिससे लोग खुद अपना सामान हटा सकें। लोगों का कहना है कि अधिकारी आते हैं, मकान खाली करने के लिए धमकाते हैं। यह नहीं बताते कि कितना हिस्सा तोड़ना है। अधिकारियों का कहना है कि निशानदेही और लोगों की रजिस्ट्रियां देखने के बाद ही कार्रवाई कर रहे हैं।
जिला प्रशासन की टीम ने पूजा पाठ कर जाटल रोड स्थित मंदिर को हटा दिया है। यहां पर रखी सभी भगवानों की मूर्तियों और शिवलिंग को हटाकर गाड़ी से सिंचाई विभाग के हवाले किया गया है। यहां से उन्हें विधिवत गंगा या यमुना में प्रवाहित किया जाएगा। यह दूसरा मंदिर है जबकि जाटल रोड और गोहाना रोड के बीच एक और मंदिर, एक गुरुद्वारा, एक नगर खेड़ा, एक डिस्पेंसरी और ट्यूबवेल हो भी हटाया जाएगा।
विज्ञापन

वर्जन
शक है तो करवाएं निशानदेही : एसडीओ
अगर किसी को अपनी जमीन या मकान का माइनर की जमीन में आने का शक है तो वह तहसील से अपनी निशानदेही करवा सकता है। माइनर पर कब्जा करने वालों की रजिस्ट्रियां देखी जा रही हैं। रजिस्ट्री के एरिया को छोड़कर बाकी ध्वस्त किया जा रहा है।
विज्ञापन

- राजेश कुुमार, एसडीओ, सिंचाई विभाग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें