फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: युवक ने आंगनबाड़ी केंद्र में फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
थर्मल। थाना पुराना औद्योगिक क्षेत्र के खुखराना गांव के आंगनबाड़ी केंद्र में दिवांशु (26) ने फंदा लगाकर जान दे दी। युवक का शव सोमवार रात को फंदे पर लटका मिला। परिजनों ने बताया कि दिवांशु काफी समय से मानसिक तनाव में थे।
विज्ञापन

जांच अधिकारी एएसआई पवन ने बताया कि सोमवार रात करीब 10 बजे सूचना मिली कि आंगनबाड़ी केंद्र में एक युवक का शव फंदे पर लटका हुआ है। तुरंत ही मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। शव की शिनाख्त दिवांशु के रूप में हुई। पुलिस ने परिजनों को इसकी सूचना दी।
दिवांशु के भाई भीम प्रिय ने बताया कि वह मूल रूप यूपी के संभल जिले के रहने वाले हैं। उनका भाई दिवांशु पानीपत में सरकारी पाइप लाइन बिछाने वाले ठेकेदार के पास मजबूरी करते थे। फिलहाल वह खुखराना गांव में आंगनबाड़ी केंद्र में ही रह रहे थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें