फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: किसान की हत्या का आरोपी मस्कट और छुरी के साथ गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत के भी ध्यानार्थ...
विज्ञापन

कैराना (शामली)। दस दिन पहले सुबह के समय मामौर के जंगल में हरियाणा के पानीपत के किसान देवेंद्र देशवाल की हत्या के मामले में पुलिस ने तीसरे आरोपी सौबान निवासी मामौर को 315 बोर की मस्कट और छूरी के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी का चालान करके कोर्ट में पेश किया जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
विज्ञापन


16 जून की सुबह मामौर के जंगल में जनपद पानीपत के थाना सनौली के गांव कुराड़ निवासी किसान देवेंद्र देशवाल की चाकू से गोदकर और गोली मारकर कर दी थी। मृतक के बेटे रोहित की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया था। हत्या के 12 घंटे बाद ही पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान एक हत्यारोपी नदीम को गिरफ्तार कर लिया था। मुठभेड़ के दौरान नदीम की टांग में गोली लगी थी। इसके अलावा पुलिस ने हत्या के आरोप में फरमान को भी गिरफ्तार किया था। इसके अलावा हत्या के दौरान एक आरोपी सौबान भी घायल हो गया था जिसका उपचार मेरठ चल रहा था। मेरठ अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद बृहस्पतिवार को पुलिस ने सौबान को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें