फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: घर में घुसकर तोड़फोड़ और मारपीट आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। थाना पुराना औद्योगिक पुलिस ने खुखराना गांव में घर में घुसकर तोड़फोड़ व रास्ता रोककर मारपीट करने के मामले में 12वें आरोपी को वीरवार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान पट्टीकल्याणा के योगेश के रूप में हुई है। मामले में पहले गिरफ्तार हो चुके 11 आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त दो कार, तीन गंडासी व छह डंडे बरामद कर चुकी है।
विज्ञापन


थाना पुराना औद्योगिक पुलिस के प्रभारी विनोद ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने मामले में पहले गिरफ्तार हो चुके अपने 11 साथी आरोपियों कवि निवासी अमित, साहिल, जगत, जतिन उर्फ कांटा, जगदीप उर्फ चीक्कू, भंडारी निवासी विवेक, अदियाना निवासी कृष, कुलदीप नगर निवासी अजीत, गंगाराम कॉलोनी निवासी नहीम, हरि नगर निवासी मोमिन और बलियाना रोहतक हाल थर्मल कॉलोनी निवासी अक्षय के साथ मिलकर उक्त वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपी योगेश के खिलाफ आगामी कार्रवाई अमल में लाई गई। थाना पुराना औद्योगिक में खुखराना गांव निवासी शुभम ने पुलिस को दी शिकायत दी थी। आरोप हैं कि 26 फरवरी की रात करीब 11:30 बजे आरोपी दो कार व चार बाइक पर सवार होकर आए। आरोपियों ने घर के बाहर खड़ी स्कॉर्पियों गाड़ी के शीशे तोड़ दिए और गंडासी से तोड़फोड़ कर दी। गंडासियों से मेन गेट को तोड़कर अंदर घूसे और बाइक में तोड़ फोड़ कर दी। शोर सुनकर पड़ोसी इकट्ठा हुए तो सभी आरोपी धमकी देकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें