फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजमिस्त्री की कैंची मारकर हत्या करने वाला आरोपी मजदूर 20 घंटे में गिरफ्तार

विज्ञापन
पानीपत। आठ मरला पुलिस चौकी की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : Panipat
विज्ञापन
राज नगर में शुक्रवार रात राजमिस्त्री रविकांत उर्फ गोलू के दिल पर कैंची मारकर हत्या करने वाले आरोपी मजदूर राहुल को आठ मरला चौकी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को बिंझौल नहर के पास से काबू करने में सफलता हासिल की है। प्राथमिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उन्होंने एक साथ बैठकर शुक्रवार को बिंझौल नहर किनारे शराब पी थी। कमरे पर पहुंचने के बाद दोनों का झगड़ा हो गया था, जिसके बाद उसने कैंची उठाकर रविकांत की हत्या कर दी थी। आरोपी के कब्जे से कैंची बरामद कर उसे रविवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

थाना मॉडल टाऊन प्रभारी इंस्पेक्टर योगेश ने बताया कि ठेकेदार बिजेंद्र निवासी राज नगर पानीपत की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ हत्या की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू की थी। बिजेंद्र ने आठ मरला चौकी पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह चिनाई का ठेकेदार है। उसके पास गोलू राजमिस्त्री का काम करता था। वहीं उसके पास राहुल पुत्र समुंद्र निवासी बंदेपुर, सोनीपत मजदूरी का काम करते थे। दोनों राज नगर में अलग-अलग किराए के कमरे पर रहते थे। शुक्रवार की रात करीब 11 बजे वह राजनगर में दोस्त रवि मोहन नाई की दुकान में बैठा था। इसी दौरान उसकी पत्नी सुमन और राहुल की पत्नी प्रमिला दुकान पर आई और कहा राहुल और गोलू के बीच लड़ाई झगड़ा हो गया है, गोलू को बचा लो। वह मौके पर पहुंचा तो देखा गोलू गली में राहुल के किराए के कमरे के सामने मृत अवस्था में पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें