फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: भांजे की हत्या का आरोपी 40 दिन बाद पकड़ से दूर

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। अवैध हथियार रखने वाले और बकरी चोरों को ऑपरेशन ट्रैक डाउन की सफलता का दम भरने वाली पानीपत पुलिस हत्या के मामलों का खुलासा नहीं कर पा रही। भांजे की हत्या करने के मामले के आरोपी मामा 40 दिन बाद भी पुलिस की पकड़ से दूर है।
विज्ञापन

हैरत की बात तो यह है कि पहले थाना पुलिस और फिर सीआईए की टीम आरोपी की तलाश में दबिश देने का दावा कर रही है। लेकिन न तो उसकी कोई लोकेशन मिली है और न ही सुराग। हालांकि, आशंका जताई जा रही है कि आरोपी बिहार के रास्ते नेपाल भाग गया है। उधर, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी मामा की तलाश में सीआईए की टीमें लगी हैं।
थाना मॉडल टाउन क्षेत्र की राजनगर कॉलोनी में बीते 19 अक्तूबर की रात मूल रूप से बिहार के मोतिहारी निवासी आसिम की गर्दन पर चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतक की मां गुलनाज ने आसिम के मामा अशरफ पर हत्या करने के आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उनका कहना था कि आसिम अपने मामा के पास रहकर फ्रिज के कवर सिलने का काम करता था। वह तीन साल से मामा के साथ ही किराये के मकान में रह रहा था। 19 दिसंबर की रात को शराब के नशे में उनका झगड़ा हुआ। जिसके बाद उसने गर्दन पर चाकू मारकर आसिम की हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें