फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: संकट मोचन हनुमान मंदिर का 58वां वार्षिकोत्सव का ध्वजारोहण व शहनाई की मधुर धुनों के साथ हुआ श्रीगणेश

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-26 और 27-हरिद्वार के डॉ. स्वामी दिव्यानंद महाराज ने किया कथावाचन, बोले-धर्म का पहला लक्षण ही धीरज धारण करना
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। श्री हनुमान जयंती के उपलक्ष्य में वार्ड-9 स्थित श्री शक्तिपीठ संकट मोचन हनुमान मंदिर का 58वां वार्षिकोत्सव श्रद्धा व उल्लास के साथ बुधवार को प्रारंभ हो गया। कार्यक्रम का शुभारंभ हरिद्वार से आए श्रीगीता भागवत व्यास डॉ. स्वामी दिव्यानंद महाराज के सान्निध्य में हुआ।
मुख्यातिथि गजेंद्र सलूजा, अरुण सेठी और वरुण सेठी ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण व दीप प्रज्वलन किया। इसके बाद शहनाई की मधुर धुनों के बीच वार्षिकोत्सव का विधिवत श्रीगणेश किया।
विज्ञापन

स्वामी दिव्यानंद महाराज ने रामचरितमानस के अंतर्गत श्रीसुंदरकांड की प्रसिद्ध चौपाई कुछक दिवस जननी धरू धीरा, कपिन्ह सहित अइहहिं रघुबीरा की विस्तृत व भावपूर्ण व्याख्या की। उन्होंने बताया कि यह चौपाई हनुमान ने अशोक वाटिका में माता सीता को सांत्वना देते हुए कही थी।
स्वामी ने कहा कि यह चौपाई महान मनोविज्ञान से ओतप्रोत है। उस समय माता सीता अत्यंत भयभीत और व्यथित थीं। हनुमान ने अपनी वाकपटुता से पहले माता का ध्यान रावण के भय से हटाकर प्रभु राम की भक्ति में केंद्रित किया। इसके बाद अपना विशाल रूप दिखाकर उनके मन से डर को समाप्त किया। महाराज ने संदेश दिया कि धर्म का पहला लक्षण धीरज रखना है। उतावलेपन में लिया गया निर्णय सदैव पछतावे का कारण बनता है।
विज्ञापन

मंच संचालन वेद बांगा ने किया। इस मौके पर हेमंत लखीना, पंकज सेठी, कुसुम धीमान, श्रवण लखीना, वेद सेठी, अशोक चुघ, संत लाल जुनेजा, अशोक जुनेजा, महेश जुनेजा, जवाहर डुडेजा, पंकज ढींगड़ा और शिव जुनेजा मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें