पानीपत। असंध रोड पुल के नीचे थार रविवार को रात करीब नौ बजे थार गाड़ी चालक ने सब्जी खरीद रहे तीन लोगों को गाड़ी से रौंद दिया। साथ ही सब्जी की दुकान पर गाड़ी चढ़ाकर सब्जी को भी कुचलकर मौके से भाग निकला।
इसके बाद साथ लगती मसाले की दुकान को भी टक्कर लगने से सारा सामान बिखर गया। हादसे में तीन युवकों समेत बच्चे के पैर और हाथ में चोट लगी है। बच्चे को परिजनों ने मौके पर अस्पताल में भर्ती कराया।
दुकानदार कुल्दीप ने बताया कि वह असंध पुल के नीचे आदर्श नगर में सब्जी की दुकान लगाता है। रविवार को रात करीब नौ बजे एक थार गाड़ी चालक ने तेज रफ्तार से आकर सब्जी खरीद रहे तीन युवकों को टक्कर मारी और इसके बाद सब्जी की दुकान पर भी गाड़ी चढा दी। इसके बाद वह मौके से फरार हो गया। दुकानदार श्याम निवासी बिहान ने बताया कि वह असंध रोड पुल के नीचे दुकान पर मसाले बेचता है। देर रात नौ बजे थार गाड़ी चालक ने टक्कर मारकर उसकी दुकान का सारा सामान और मसालों को बिखेर दिया। इससे उसका काफी नुकसान हुआ है। उन्होंने इसकी सूचना डायल 112 पुलिस को दी है। पुलिस जांच कर रही है।