फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: थार ने ब्लिंकिट डिलीवरी मैन को मारी टक्कर

Fri, 13 Mar 2026 02:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। मॉडल टाउन थाना क्षेत्र के गोहाना रोड रेलवे ओवरब्रिज पर अनियंत्रित थार चालक ने ब्लिंग किट डिलीवरी मैन को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल की शिकायत पर थाना मॉडल टाउन पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। सेक्टर-25 निवासी बादी रुल हक ने बताया कि वह ब्लिंग किट में डिलीवरी करता है। छह मार्च को वह वह किशनपुरा में डिलीवरी देने के लिए गया था, जैसे ही वह गोहाना रोड रेलवे ओवर ब्रिज के पास पहुंचा तो थार गाड़ी ने उसे टक्कर मार दी थी, जिससे वह घायल हो गया था। उसका उपचार करनाल के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। शादी समारोह से मोटरसाइकिल चोरी
विज्ञापन

पानीपत। शादी समारोह से वाहन चोर मोटरसाइकिल चोरी कर ले गए। विर्क नगर निवासी दिनेश ने बताया कि वह टेंट लगाने का काम करते हैं। उनके पास पांच बच्चे तीन बेटी और दो बेटे हैं। बुधवार को वह अपने दो बच्चों को मोटरसाइकिल पर लेकर एक शादी समारोह में गए थे। मॉडल टाउन आर्य समाज मंदिर के पास मोटरसाइकिल खड़ी की थी। जब वह वापस आए तो देखा उनकी मोटरसाइकिल चोरी हो गई थी। मॉडल टाउन थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। संवाद

घर से निकले बुजुर्ग लापता
पानीपत। मॉडल टाउन थाना क्षेत्र योग आश्रम ईदगाह रोड निवासी बुजुर्ग लापता हो गए। परिजनों ने थाने में शिकायत देकर गुमशुदगी दर्ज कराई है। सुरेंद्र ने बताया कि उनके बड़े भाई सतपाल की उम्र करीब 63 साल है। बुधवार को वह घर से दाढ़ी कटवाने के लिए निकले थे। इसके बाद वापस नहीं आए। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें