फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: पूर्वांचल समाज और टीटीई में तनातनी

विज्ञापन
स्टेशन के बाहर धरने पर बैठे लोगों को संबो​धित करते अध्यक्ष उमाशंकर। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। बिहार की ट्रेनों के ठहराव की मांग को लेकर पूर्वांचल समाज के लोगों का रेलवे स्टेशन के बाहर धरना मंगलवार को पांचवें दिन भी जारी रहा। मांगों को लेकर स्टेशन अधीक्षक को ज्ञापन देने जाते समय समाज के लोगों और महिला टीटीई के बीच तनातनी हो गई। समाज के लोगों ने टीटीई पर अभद्रता करने का आरोप लगाया, जबकि टीटीई ने उन पर स्टेशन का माहौल बिगाड़ने का आरोप लगाया।
समाज के लोगों ने आरोप लगाया कि कहासुनी के दौरान महिला टीटीई को आगे कर दिया गया। मामले की जानकारी रेलवे के उच्चाधिकारियों को दी गई है। पूर्वांचल समाज के अध्यक्ष उमाशंकर ने कहा कि समाज के लोगों के साथ अभद्रता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि इससे पहले भी मॉडल टाउन की तरफ से स्टेशन आ रहे समाज के लोगों से टीटीई ने टिकट मांगा और थप्पड़ मारने का आरोप लगाया गया था। अब महिला टीटीई को आगे किए जाने से लोगों में रोष है। उन्होंने कहा कि जब तक ट्रेनों के ठहराव को लेकर ठोस निर्णय नहीं होता, आंदोलन जारी रहेगा। समाज के लोग स्टेशन के बाहर दिन-रात धरने पर बैठे हैं।
स्टेशन अधीक्षक मनीष कुमार शर्मा ने बताया कि समाज की ओर से दिया गया ज्ञापन उच्चाधिकारियों को भेज दिया गया है। जल्द समाधान की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें