फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसी नेता बलकार पर हमला करने के आरोपी रमेश रिसालू पर दस हजार रुपये का इनाम

विज्ञापन
विज्ञापन
सब्जी मंडी में रेहड़ी वालों से अवैध वसूली करने व कांग्रेसी नेता बलकार पर हमला करने के आरोपी रमेश रिसालू पर पुलिस ने दस हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। आरोपी रमेश पिछले पांच माह से फरार चल रहा है। पुलिस की टीमें उसकी गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है। एसपी शशांक कुमार सावन ने क्राइम एडीजीपी ओपी सिंह से आरोपी रमेश पर इनाम घोषित करने की मांग की थी। सोमवार को आला कमान ने उस पर इनाम घोषित कर दिया।
विज्ञापन

17 नवंबर 2021 को सब्जी मंडी जाते वक्त बलकार निवासी रिसालू पर कुछ युवकों ने लाठी डंडों से हमला कर दिया था। मामले में सीआईए वन ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी गांव बराह, जींद निवासी राकेश उर्फ रोकी, गांव रामरा, जींद निवासी अमन व विकास नगर निवासी अमित व अक्षय को एक मार्च को गिरफ्तार किया। रिमांड के दौरान इन्होंने पुलिस को बताया था कि उन्होंने बताया था कि उन्होंने रमेश मलिक, गोपी सरदार व राहुल के कहने पर बलकार पर हमला किया था। बलकार से पैसे मांगे जा रहे थे वो पैसे देने से इंकार कर रहा था। इसलिए उस पर हमला किया था। बलकार का आरोप है कि रमेश रिसालू, गोपी सरकार व गांव सिवाह निवासी राहुल उस पर केस को वापस लेने का दबाव बना रहे हैं।
रमेश मलिक निवासी रिसालू पर दस हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। अपराध व अपराधियों को पनपने नहीं दिया जाएगा। आमजन से अपील है कि इस प्रकार का अपराध अन्य किसी व्यक्ति के साथ घटित हुआ है तो वह निसंकोच उसकी सूचना पुलिस को दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

शशांक कुमार सावन, एसपी पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें