फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: बारिश और ओलावृष्टि के बाद घटा तापमान, कई दिन छाए रहेंगे बादल

Thu, 29 Jan 2026 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
दिनभर आसमान में छाए रहे बादल। संवाद
विज्ञापन
पानीपत। बारिश और ओलावृष्टि के बाद एक बार फिर तापमान घट गया है। अधिकतम तापमान एक और न्यूनतम तापमान तीन डिग्री कम हुआ है, ऐसे में फिर से ठिठुरन बढ़ गई है। आसमान में दिनभर हल्के से मध्यम बादल छाए रहे। मौसम विशेषज्ञ ने अगले कई दिन आसमान में हल्के से मध्यम बादल छाए रहने का अनुमान जताया है, इसके साथ न्यूनतम तापमान अगले दिन दिन सात डिग्री तक आ सकता है।
विज्ञापन

बुधवार को सुबह ही आसमान में हल्के से मध्यम बादल छा गए। हवा की गति करीब 11 किलोमीटर प्रतिघंटे दर्ज की गई। दोपहर 12 से दो बजे तक हल्की धूप निकली। लोगों ने धूप सेंकने का प्रयास भी किया, लेकिन बादलों की आवाजाही के चलते धूप पूरी तरह से नहीं खिल पाई। दिन ढलते ही फिर से ठिठुरन बढ़ गई। कृषि विज्ञान केंद्र उझा के मौसम विशेषज्ञ डॉ. आशीष कुमार ने बताया कि बारिश के बाद बुधवार को मौसम में परिवर्तन देखने को मिला। बारिश व ओलावृष्टि से अधिकतम और न्यूनतम तापमान कम हुआ है। बुधवार को अधिकतम तापमान 18 और न्यूनतम तापमान आठ डिग्री दर्ज किया गया। अब अगले दिन दिन हल्के से मध्यम बादल छाए रह सकते हैं, इसके बाद रविवार को बारिश का अनुमान है।


खेतों में पानी जमा न होने दें

पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम लगातार परिवर्तनशील है। कृषि विभाग के एसडीओ डॉ. देवेंद्र कुहाड़ ने बताया कि किसानों को गेहूं और दूसरी फसलों के लिए सावधानी बरतने की आवश्यकता है। किसान फसल में पानी जमा न होने दें। इससे फसल को नुकसान हो सकता है। सरसों और सब्जी की फसल के लिए ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत है। गेहूं की फसल में भी दो या तीन दिन से ज्यादा पानी न खड़ा हो पाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन



यहां इतनी बारिश दर्ज की


खंड बारिश (एमएम)



पानीपत 25

समालखा 19

इसराना 06
बापौली 09
मतलौडा 08


नोट : बारिश का आकड़ा प्रशासन द्वारा मंगलवार सुबह आठ से बुधवार सुबह आठ बजे तक का जारी किया गया है।



दिन अधिकतम/न्यूनतम तापमान

बुधवार 18/8
वीरवार 18/8
शुक्रवार 19/7
शनिवार 19/7
रविवार 20/11

दिनभर आसमान में छाए रहे बादल। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें