फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: हल्की बूंदाबांदी से तापमान गिरा

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। आषाढ़ मास के तीन दिन गर्मी ने लोगों को खूब सताया। अब दो दिन से हल्की बूंदाबांदी होने से तापमान में कमी आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है। हल्की बूंदाबांदी होने से अधिकतम तापमान छह और न्यूनतम तापमान तीन डिग्री कम हुआ।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ ने वीरवार व शुक्रवार को बादल छाए रहने व बाकी के दिनों में बारिश की संभावना जताई है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से रविवार व सोमवार को जिले के कुछ क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी दर्ज की गई। बूंदाबांदी होने से तापमान में कमी आई।
रविवार की अपेक्षा सोमवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री से 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री से 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा की रफ्तार 10 किलोमीटर प्रति घंटा रही। बूंदाबांदी होने से हवा लोगों को गर्मी से राहत देने वाली रही। लोगों को कई दिनों के बाद गर्मी से राहत मिली। हालांकि वातावरण में उमस महसूस किया गया। बारिश धान की फसल की रोपाई के लिए फायदेमंद साबित होगी।
विज्ञापन

उग्राखेड़ी निवासी किसान संजय ने बताया कि किसान तेज बारिश की प्रतीक्षा कर रहे हैं ताकि वे बिना ट्यबवेल की मदद से धान की रोपाई कर पाएं। ज्वार की फसल के लिए हल्की बूंदाबांदी वरदान साबित होगी। इससे ज्वार की पैदावार तेजी से बढ़ेगी। मौसम विशेषज्ञ का अनुमान है कि वीरवार और शुक्रवार को बादलों की आवाजाही लगी रहेगी। शेष पूरा सप्ताह बारिश की संभावना है जिससे तापमान में कमी आएगी। अधिकतम तापमान 31 डिग्री तक हो सकता है। लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें