फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: रेहड़ी पर काम कर रहे किशोर को किया रेस्क्यू, मां ने ली पढ़ाने की शपथ

Sun, 05 Apr 2026 02:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। बरसत रोड नूरवाला में तीन दिन पहले मिसिंग सेल ने एक 15 वर्षीय किशोर को रेहड़ी पर काम करते हुए रेस्क्यू किया। पुलिस ने किशोर को शुक्रवार को बाल कल्याण समिति के सामने पेश किया। समिति ने परिजनों को बुलाकर उनकी काउंसिलिंग की। किशोर की मां ने उसे स्कूल भेजने की शपथ ली।
विज्ञापन

बाल कल्याण समिति के चेयरमैन केदार दत्त कौशिक ने बताया कि वीरवार को मिसिंग सेल ने एक किशोर को नूरवाला से रेस्क्यू किया था। जिसे बाल पुनर्वास केंद्र भेज दिया था। बाद में किशोर के बारे में जानकारी की गई तो पता चला कि किशोर मूल रूप से यूपी के कौशांबी जिले का रहने वाला है और अपने चाचा के पास रहता है। वह कई दिनों से चाचा के साथ रेहड़ी पर काम कर रहा था। शुक्रवार को किशोर के परिजन बाल कल्याण समिति के कार्यालय पहुंचे। समिति ने ने परिजनों की काउंसिलिंग की। किशोर की मां ने उसे स्कूल भेजकर पढ़ाई कराने की शपथ ली। इसके बाद समिति ने किशोर को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें