समालखा। जीटी रोड पर हथवाला गांव के अंडरपास पर दोपहर के समय स्कूलों की छुट्टी होने के बाद रोजाना जाम लगना गंभीर समस्या बन गई है। शनिवार को एक घायल सांड के चलते जाम और भी लंबा लग गया।
दरअसल सड़क हादसे में घायल सांड अंडरपास पर तड़प रहा था। किसी ने कोई सुध नहीं ली और देखते ही देखते चारों तरफ काफी दूरी तक लंबा जाम लग गया। भोड़वाल माजरी गांव से गोसेवक आए। इसके बाद सिटी ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंची। गोसेवकों ने काफी मशक्कत के बाद घायल सांड का रेस्क्यू कर एंबुलेंस में उपचार के लिए नंद गोशाला उपचार सेवा समिति लाया गया। उधर काफी देर तक जाम लगने के कारण वाहन चालकों के अलावा स्कूली बच्चों व आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ा। रमेश, कृष्ण और हरपाल ने बताया कि हथवाला मोड पर जाम लगने का विषय दुकानदार कई बार उठा चुके हैं। अतिक्रमण और गलत दिशा में वाहनों के आने से समस्या गंभीर हो रही है।
अंडरपास के सामने लगा जाम। संवाद