पानीपत। किला थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी किशोरी के साथ पड़ोस में रहने वाली महिला के भाई ने दुष्कर्म कर दिया। किशोरी के तीन माह की गर्भवती होने के बाद परिजनों को इसका पता चला। किशोरी ने की मां ने तुरंत ही पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने आरोपी युवक, उसके भाई, बहन और जीजा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
किशोरी की मां ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी 17 साल की बेटी 10वीं में पढ़ाई करती है। साथ ही वह ब्यूटी पार्लर का काम भी सीख रही है। करीब तीन माह पहले पहले पड़ोस में रहने वाली एक महिला ने मेहंदी लगवाने के लिए उसे बुलाया था। महिला के साथ उसके दो भाई भी रहते हैं। जहां पर उसके एक भाई ने उनकी बेटी को झांसे में लेकर यौन शोषण किया। इसके बाद से ही वह उसका यौन शोषण करता रहा। कुछ दिन पहले किशोरी के पेट में दर्ज हुआ तो पता चला कि वह गर्भवती है। उन्होंने महिला और उसके पति से इसकी शिकायत की तो उन्होंने उलटा उन पर ही आरोप लगाने शुरू कर दिए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर युवक के साथ उसकी बहन और जीजा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।