जिला नागरिक अस्पताल की ओपीडी। संवाद
- फोटो : samvad
पानीपत। सर्वाइकल वैक्सीन के लिए किशोरी ही नहीं उनके अभिभावक भी आगे नहीं आ रहे हैं। जिले में डेढ़ माह में केवल 477 किशोरियों को ही वैक्सीन लग पाई हैं। विभाग ने मैदान पर जाकर कारण जाना तो सामने आया की अभिभावक किशोरियों के भविष्य में बांझ होने की अफवाह से वैक्सीन नहीं लगवा रहे हैं। विभाग अब लोगों में जागरूकता लाने के साथ मेगा शिविर लगाने जैसे विषय पर काम कर रहा है।
किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचने के लिए 28 फरवरी को सर्वाइकल वैक्सीन अभियान शुरू किया था। विभाग ने शुरुआत में जिले में करीब 15 हजार किशोरियों को वैक्सीन लगाना तय किया था। अब यह आंकड़ा 12,500 पर आ गया है। विभाग का आंकड़ा कम होने के साथ धरातल पर अभियान तेज होने की बजाय कम हो गया है। अभियान के चले डेढ़ महीने से ज्यादा हो चुका है लेकिन जिला में मात्र 477 वैक्सीन ही लग पाई हैं। आंकड़ों पर नजर डालें तो जिला नागरिक अस्पताल में सबसे अधिक 109 और अर्बन सीएचसी राजीव कॉलोनी में सबसे ज्यादा 90 वैक्सीन लगी हैं। संवाद