फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: राजकीय विद्यालय से चोरों ने चुराए आठ सीसीटीवी कैमरे

विज्ञापन
विज्ञापन
समालखा। समालखा थाना क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ढिंढार गांव से चोरों ने आठ सीसीटीवी कैमरे चोरी कर लिए। शनिवार को स्कूल पहुंचने पर प्रधानाचार्य और शिक्षकों को इस घटना का पता चला, इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना समालखा थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। प्रधानाचार्य दिनेश कुमार ने बताया कि स्कूल में कुल 20 सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। 16 अप्रैल को छुट्टी के समय तक सब कुछ सामान्य था। 17 अप्रैल को छुट्टी रही, जबकि 18 अप्रैल की सुबह शिक्षक स्कूल पहुंचे तो कार्यालय, मिड-डे मील कक्ष और कक्षाओं के बाहर लगे आठ कैमरे नहीं मिले। ग्रामीणों से पूछताछ के बाद प्रधानाचार्य ने पुलिस को शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें