फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: सिवाह गांव से पश्चिम बंगाल की किशोरी बरामद, अपहरणकर्ता गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। पश्चिम बंगाल से किशोरी का अपहरण कर युवक उसे लेकर पानीपत पहुंचा और सिवाह गांव में किराये के मकान में रहने लगा। रविवार देर शाम को पश्चिम बंगाल पुलिस टीम ने गांव में दबिश देकर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर किशोरी कर बरामद कर लिया। बाल कल्याण समिति ने किशोरी की काउंसिलिंग कर उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन

बाल कल्याण समिति के चेयरमैन केदार दत्त कौशिक ने बताया कि रविवार शाम को उनके पास सेक्टर-29 थाने से सूचना आई थी कि पश्चिम बंगाल पुलिस ने सिवाह गांव में दबिश देकर एक युवक को गिरफ्तार किया है। जिस पर किशोरी को अपहरण करने का आरोप है। पुलिस ने किशोरी को भी बरामद किया है। सूचना पर टीम मौके पर पहुंची और किशोरी को अपने संरक्षण में ले लिया।
सोमवार को टीम ने किशोरी की काउंसिलिंग की। जिसमें किशोरी ने बताया कि उसकी उम्र करीब 17 साल है और आरोपी उसे करीब एक माह पहले घर से बहलाकर लाया था। पानीपत पहुंचकर वह किराये के मकान में रहने लगे। किशोरी की काउंसिलिंग कराने के बाद उसे उसे पश्चिम बंगाल पुलिस व परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। वहीं, पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें