पानीपत। किला थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी की 17 साल की किशोरी की मां ने बेटी को बहलाकर 10 माह तक मसाज सेंटर पर रखकर देह व्यापार कराने का आरोप लगाया है। मां का आरोप है कि आरोपी महिला ने सोशल मीडिया पर बेटी को झांसे में लेकर और तंत्र क्रिया का डर दिखाकर उसे जाल में फंसा लिया।
आरोपी उसे पंजाब के जीरकपुर स्थित एक होटल में भी लेकर गए। मेडिकल में किशोरी के गर्भवती होने की पुष्टि हुई है। किला थाना पुलिस ने शिकायत पर एक महिला समेत पांच लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
उधर, नारी तू नारायणी उत्थान समिति के अध्यक्ष सविता आर्य ने डीजीपी व राज्य बाल आयोग को पत्र लिखकर पूरे प्रकरण की जांच कराने की मांग की है।
किशोरी की मां ने डीएसपी को दी शिकायत में बताया कि उनकी बेटी वर्ष 2025 के अक्तूबर माह में घर से चली गई थी। उन्होंने पुलिस को इस संबंध में शिकायत दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने बताया कि क्षेत्र की महिला कविता उर्फ नेहा और उसका पति राजन कंसल मसाज सेंटर चलाते है। उनके सेंटर कई अन्य नाबालिग लड़कियां व महिलाएं काम करती हैं। पुलिस ने किशोरी का मेडिकल कराया तो चार माह की गर्भवती होने की पुष्टि हुई। पुलिस ने किशोरी की मां की शिकायत पर कविता उर्फ नेहा, राजन कंसल, मोहन लाल, शैंकी, डूडी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। ब्यूरो