फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: संदिग्ध हालत में किशोर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। राजनगर में एक किशोर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। किशोर अपने परिवार के साथ स्नान करने के लिए गया था। जहां से लौटने पर उसकी तबियत अचानक खराब हो गई। परिजन से लेकर सिविल अस्पताल पहुंचे। जहां पर उसने दम तोड़ दिया। मॉडल टाउन थाना पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

मॉडल टाउन थाना प्रभारी जगमिंद्र सिंह ने बताया कि राजनगर निवासी विशाल (13) अपने परिवार के साथ स्नान करने के लिए गया था। जहां से लौटने के बाद उसकी अचानक तबीयत खराब हो गई। तुरंत ही उसे अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। चिकित्सकों ने डूबने से मौत होने की बात कही। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। इसके बाद ही मौत के कारण स्पष्ट होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें