फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: मुख्यालय ने जिलों से मांगी ईरान-इसराइल के नागरिकों की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। ईरान और इसराइल के बीच चल रहे युद्ध के चलते हरियाणा में भी अलर्ट किया गया है। पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों से दोनों देशों के नागरिकों की रिपोर्ट मांगी है। यदि किसी जिले में ईरान और इसराइल के नागरिक हैं तो उनकी सुरक्षा के इंतजाम करने के भी निर्देश दिए हैं। साथ ही ईरान में गए भारतीय नागरिकों के बारे में भी जानकारी मांगी है। मुख्यालय से पत्र मिलने के बाद जिला पुलिस भी अलर्ट हो गई।
विज्ञापन

ईरान और इसराइल के बीच संघर्ष लगातार बढ़ रहा है। जिसे लेकर हरियाणा सरकार भी सतर्क हो गई है। मुख्यालय द्वारा सभी जिलों को एक पत्र भेजा गया है। जिसके बाद पानीपत पुलिस ने भी अलर्ट कर दिया है। जिले के कितने लोग ईरान और इजराइल में गए हैं इसकी जानकारी की जा रही है। इसके साथ ही दोनों देशों के नागरिक जिले में हैं या नहीं इसकी भी तलाश के लिए टीमें लगाई है। सीआईडी को इसके लिए दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। हालांकि, अभी तक की जांच में जिले में ऐसा कोई भी नागरिक होने की सूचना पुलिस को नहीं मिली है।


बॉक्स
औद्योगिक क्षेत्र होने के कारण पानीपत को किया अलर्ट
पानीपत जिला औद्योगिक नगरी के लिए पहचान करता है। यहां से विदेशों में बड़ी मात्रा में व्यापार होता है। जिस कारण विदेशों से यहां व्यापारी आते हैं और यहां से विदेशों में जाते हैं। जिस कारण पानीपत को खास तौर पर अलर्ट किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
मुख्यालय से एक पत्र आया है। जिसमें ईरान और इजराइल के नागरिकों की जानकारी मांगी गई है। अभी तक जिले में ऐसा कोई व्यक्ति नही मिला है।
-सतीश वत्स, डीएसपी मुख्याल्य।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें