फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: राम-लक्ष्मण और सीता के वन गमन का दृश्य देख छलके आंसू

Sun, 28 Sep 2025 03:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
रामलीला का मंचन करते कलाकार। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

समालखा। श्री रामा ड्रामाटिक क्लब की ओर से आयोजित राम लीला में राम-लक्ष्मण और सीता के वन गमन का दृश्य देख दर्शकों की आंखों से आंसू छलक आए। वह तमसा नदी के किनारे अयोध्या के प्रजा वासियों को रोते हुए छोड़कर वन को चले जाते हैं। भगवान राम अपने प्रिय मित्र निषाद राज से भेंट करके गंगा नदी को पार करने के लिए केवट के पास पहुंचते हैं। केवट की भूमिका में शैलेश पांचाल, सतीश लाहोट व विक्की ने दर्शकों को खूब हंसाया।
विज्ञापन

उधर राम-लक्ष्मण और सीता को वन में छोड़कर जब महामंत्री सुमंत अयोध्या लौटते हैं तो राम के वियोग में व्याकुल राजा दशरथ के प्राण त्यागने के दृश्य ने माहौल को गमगीन बना दिया। रामलीला में अमित ने राम, संदीप ने लक्ष्मण व मनीष जैन ने सीता की भूमिका निभाई। साथ ही राजा दशरथ कृष्ण गर्ग और कौशल्या की भूमिका में विनोद कुमार ने कला का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें