फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: अर्थशास्त्र की क्विज में टीम सी प्रथम, भाषण प्रतियोगिता में प्रीति ने मारी बाजी

विज्ञापन
देशबंधु गुप्ता राजकीय महाविद्यालय में प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागी। - संस्थान
विज्ञापन
डीबीजी राजकीय महाविद्यालय में अर्थशास्त्र और प्राणी विज्ञान विभाग की प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। देशबंधु गुप्ता राजकीय महाविद्यालय में मंगलवार को अर्थशास्त्र और प्राणी विज्ञान विभाग के संयुक्त तत्वावधान में क्विज व भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। अर्थशास्त्र की क्विज प्रतियोगिता में टीम सी के पूजा, प्रशांत और संजीव कुमार सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। टीम बी के आशुतोष, पूजा यादव और निक्की दूसरे, जबकि टीम डी के वशीम, सलीम और प्रिंस तीसरे स्थान पर रहे।

क्विज प्रतियोगिता में आर्थिक विषयों से जुड़े प्रश्नों के माध्यम से विद्यार्थियों के ज्ञान, विषय की समझ और त्वरित निर्णय लेने की क्षमता को परखा गया। वहीं, प्राणी विज्ञान विभाग की भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने जलीय कृषि एवं मत्स्य पालन, स्मार्ट कृषि, कीट प्रबंधन, जीन संपादन, मधुमक्खी संरक्षण और रेशम उत्पादन जैसे समसामयिक विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में प्रीति ने प्रथम, आरती ने द्वितीय और मन्नत ने तृतीय स्थान हासिल किया। पूनम को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। प्राचार्य डॉ. सुभाष चंद्र जागलान ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों के ज्ञान और आत्मविश्वास को बढ़ाने के साथ उनके व्यक्तित्व विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इससे विद्यार्थियों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है।
विज्ञापन


अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. शिवम धवन ने कहा कि वर्तमान समय में आर्थिक नीतियों और सामाजिक बदलावों को समझने के लिए अर्थशास्त्र का ज्ञान बेहद जरूरी है। प्रतियोगिता के आयोजन में नैन्सी और कुसुम ने सहयोग किया। निर्णायक मंडल में सुनीता चांद, सुधीर पुजारा और डॉ. शिवम धवन शामिल रहे। कार्यक्रम का संयोजन डॉ. सीमा, डॉ. रेणु यादव और डॉ. कविता तनेजा ने किया।
11
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें