फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक सीखेंगे नई शिक्षा नीति के गुर

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। निपुण हरियाणा मिशन के अंतर्गत राज्य में प्राथमिक शिक्षकों के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसके तहत प्राथमिक शिक्षक नई शिक्षा नीति के गुर सीखेंगे। इसमें अप्रैल 2022 से शुरू होने वाले शैक्षणिक वर्ष में मूलभूत साक्षरता और संख्यात्मक मिशन और कक्षा पहली के विद्यार्थियों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुपालन में तीन महीने का विद्या प्रवेश कार्यक्रम प्रशिक्षण भी शामिल रहेगा।
विज्ञापन

प्रशिक्षण अगले दो महीनों में खंड स्तर पर सभी प्राथमिक शिक्षकों के लिए आयोजित किया जाएगा। इसको लेकर स्कूल शिक्षा निदेशालय की ओर से प्रदेश के सभी डीईओ, डीईईओ, डाइट प्राचार्य व परियोजना समन्वयक को पत्र लिखकर दिशा निर्देश जारी किए गए हैं।
प्राथमिक शिक्षकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम खंड स्तर पर राजकीय वमा विद्यालय, बीआरसी या सीआरसी में होगा। यहां प्रोजेक्टर या स्मार्ट टीवी की व्यवस्था होगी। प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत डीईओ, डीईईओ और डाइट प्रधानाचार्य के साथ बीईओ करेंगे। तीन दिन तक चलने वाले प्रशिक्षण कार्यक्रम का समय सुबह नौ से शाम चार बजे तक रहेगा। जहां विभाग की ओर से प्रशिक्षित दो शिक्षक प्रशिक्षण देंगे।
विज्ञापन

बीईओ करेंगे खंड संसाधन समूह का गठन
सभी बीईओ अपने खंडों में खंड संसाधन समूह का गठन करेंगे। ये समूह प्रशिक्षणों के आयोजन, समय सारणी बनाने, प्रशिक्षण सामग्री का प्रबंध करने व वितरण करने के लिए जिम्मेदार होगा। समूह में संबंधित बीईओ की अध्यक्षता में सभी एबीआरसी, बीआरपी व केआरपी के साथ आयोजन स्कूलों के मुखिया सदस्य के रूप में शामिल होंगे। प्रशिक्षण से पूर्व व उपरांत निष्ठा प्रशिक्षण की भांति सभी प्रतिभागियों का ऑनलाइन मूल्यांकन होगा।
एक समूह में अधिकतम 40 शिक्षक होंगे शामिल
प्राथमिक शिक्षकों के लिए खंड स्तर पर एक केंद्र में कई समूहों में प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा। एक समूह में अधिकतम 40 शिक्षक होंगे। प्राथमिकता पहली से तीसरी कक्षा को पढ़ाने वाले शिक्षकों को प्रशिक्षित करने की होगी। इसके बाद अन्य शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
प्रशिक्षण की गुणवत्ता का होगा आकलन
एससीईआरटी गुरुग्राम तथा राज्य की सभी डाइट, बाइट, जीईटीटीआई संयुक्त रूप से उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम के पर्यवेक्षण के दायित्व को संभालेंगे। डाइट के सदस्यों को इस बारे प्रशिक्षण दिया गया है। इतना ही नहीं, बल्कि एससीईआरटी तथा डाइट के सदस्य प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों से प्रश्न भी पूछेंगे ताकि प्रशिक्षण की गुणवत्ता का आकलन किया जा सके।
डाइट प्रधानाचार्य होंगे जिला संसाधन समूह के अध्यक्ष
प्रशिक्षण के आयोजन के लिए जिला संसाधन समूह का गठन किया गया है जिसका अध्यक्ष डाइट प्रधानाचार्य को बनाया गया है। जिला परियोजना समन्यवक को सदस्य सचिव बनाया गया है। जिला संसाधन समूह में सभी खंड शिक्षा अधिकारियों, एपीसी, तीन बीआरसी तथा तीन एबीआरसी सदस्य नियुक्त किए गए हैं। उपरोक्त समूह द्वारा अध्यापक प्रशिक्षणों के आयोजन के संदर्भ में प्रबंधन, वित व्यवस्था, प्रशिक्षण समूहों का गठन तथा पर्यवेक्षण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें