फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: शिक्षकों को किशोरावस्था विकास के पहलुओं पर दिया प्रशिक्षण

Fri, 17 Oct 2025 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




पानीपत। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान की ओर से बुधवार को एईपी कार्यक्रम के तहत निजी स्कूलों के दो अध्यापकों और पांच विद्यार्थियों को किशोरावस्था विकास से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान एचआईवी एड्स, नशे का दुरुपयोग, रक्तदान शिविर आदि की भी जानकारी दी गई।
विज्ञापन


सुबह के सत्र में किशोरावस्था कार्यक्रम के नोडल अधिकारी तकदीर सिंह द्वारा प्री-टेस्ट करवाया गया एवं सभी का पंजीकरण करवा कार्यक्रम का परिचय दिया। इसके बाद उन्होंने सभी प्रतिभागियों को एचआईवी एड्स पर वीडियो भी दिखाई। तीसरे सत्र में सिविल अस्पताल के आईसीटीसी केंद्र से काउंसलर रविंद्र ने सभी को एचआईवी की स्थिति एवं कलंक और भेदभाव एक्ट 2017 के बारे में बताया। साथ ही उन्होंने हरियाणा स्टेट एड्स कंट्रोल सोसाइटी के कार्यों के बारे में विस्तार से चर्चा की। दोपहर बाद जिला नागरिक अस्पताल से डीएएचओ डॉ. मनीषा मलिक ने सभी को एसटीडी, आरटीआई और एसटीआई के बारे में विस्तार से बताया। आखिरी सत्र में तकदीर सिंह ने इस कार्यक्रम के तहत स्कूलों की जिम्मेदारी एवं स्कूलों में पोस्टर मेकिंग, रैली, जागरूकता शिविर, नुक्कड़ नाटक इत्यादि कार्यक्रम स्कूल स्तर पर करवाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें