फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा जारी 12वीं के परीक्षा परिणाम के फार्मूले को मिली स्वीकृति

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम जारी होने का रास्ता साफ हो गया है। सरकार ने बोर्ड द्वारा 12वीं कक्षा का रिजल्ट घोषित करने के लिए बनाए गए फार्मूले को अपनी स्वीकृति प्रदान कर दी है। इस संबंध में विद्यालय शिक्षा निदेशक ने पत्र जारी कर हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड को सूचना दी है। बोर्ड के अनुसार 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम 30:10:60 फार्मूले के आधार पर जारी किया जाएगा।
विज्ञापन

इस फार्मूले के तहत दसवीं कक्षा के अंकों के आधार पर 30 प्रतिशत, 11वीं कक्षा के अंकों के आधार पर 10 प्रतिशत और बारहवीं कक्षा की असेसमेंट के आधार पर 60 प्रतिशत अंक प्रदान किए जाएंगे। परिणाम जारी करने के लिए स्कूलों द्वारा असेसमेंट पहले ही दी जा चुकी है, जबकि 10वीं और 11वीं में प्राप्त अंकों की जानकारी बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड की जा रही है। संभावना है कि जुलाई माह के दूसरे या तीसरे सप्ताह तक 12वीं कक्षा का परिणाम जारी हो सकता है। हरियाणा बोर्ड द्वारा बनाए गए फार्मूले को शिक्षकों व अभिभावकों ने बेहतर बताया है। शिक्षा अधिकारियों का कहना है कि जो विद्यार्थी इस फार्मूले के आधार पर जारी परीक्षा परिणाम से संतुष्ट नहीं होंगे, उन्हें हालात सामान्य होने पर दोबारा परीक्षा देने का अवसर प्रदान किया जाएगा।
पांच वर्गों में किया 12वीं के अंकों का बंटवारा
लिखित परीक्षा के 80 अंक व आंतरिक मूल्यांकन के 20 अंक।
लिखित परीक्षा के 70 अंक व आंतरिक मूल्यांकन व प्रायोगिक के 30 अंक।
लिखित परीक्षा के 60 अंक, आंतरिक के 20 व प्रायोगिक के 20 अंक।
लिखित परीक्षा के 40 अंक, आंतरिक के 20 व प्रायोगिक के 40 अंक।
लिखित परीक्षा के 30 अंक, आंतरिक के 20 व प्रायोगिक के 50 अंक।
क्या कहते हैं शिक्षक और अभिभावक
हरियाणा बोर्ड द्वारा तैयार फार्मूला हर लिहाज से बेहतर है। सभी बच्चे परिणाम से भी संतुष्ट रहेंगे। बच्चों के बेहतर भविष्य को देखते हुए इस फार्मूले से सभी बच्चों के साथ बराबर न्याय हो सकेगा।
विज्ञापन

प्रवीण शर्मा, गणित अध्यापक।
फार्मूले से सभी बच्चों को उनकी प्रतिभा के अनुसार ही अंक मिलेंगे। इससे पहले भी 12वीं कक्षा की परीक्षा रद्द करना बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए सही फैसला था।
बोधराज, अध्यापक।
12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम को लेकर अभिभावकों में शुरू से ही चिंता बनी हुई थी। परीक्षा परिणाम जारी करने के लिए तैयार किया गया फार्मूला काफी संतोषजनक है जिससे उनकी चिंता काफी हद तक दूर हो गई है।
संदीप गाहल्याण, अभिभावक।
12वीं में प्राप्त अंकों के आधार पर ही कालेज में दाखिले का विकल्प मिलेगा। फार्मूले से उनकी काफी हद तक चिंता कम हुई है। हमें विश्वास है कि परीक्षा परिणाम में बच्चों को उनकी तैयारी के अनुसार ही अंक मिलेंगे।
- जसविंद्र मलिक, अभिभावक।
12वीं का परीक्षा परिणाम जारी करने के लिए हरियाणा शिक्षा बोर्ड द्वारा बेहतरीन फार्मूला तैयार किया गया है। जो विद्यार्थी शुरू से ही पढ़ाई में अव्वल रहे हैं, बोर्ड के इस फार्मूले से उन्हें ओवरऑल बेहतर अंक मिलेंगे।
-हीरामल भार्गव, प्राचार्य, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, उझा, पानीपत।
12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम 30:10:60 फार्मूले के आधार पर जारी किया जाएगा। स्कूलों द्वारा असेसमेंट पहले ही दी जा चुकी है। 10वीं और 11वीं में प्राप्त अंकों की जानकारी वेबसाइट पर अपलोड की जा रही है।
विज्ञापन

- रमेश कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी, पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें