पानीपत। आईबी महाविद्यालय में आयोजित हवन यज्ञ के दौरान उसमें आहुती डालते हुए।
- फोटो : Panipat
पानीपत। आईबी महाविद्यालय पानीपत में मंगलवार को संस्कारशाला क्लब ने यज्ञ का आयोजन किया। संस्कृत विभाग की प्रो. सोनिया वर्मा ने मंत्रोच्चारण कर इसका शुभारंभ किया। हवन में बीसीए की 25 छात्राओं और बीकॉम की 35 छात्राओं ने भी मंत्रोच्चारण कर आहुतियां दीं।
हवन के उपरांत सभी उपस्थित जनों को प्रसाद वितरित किया गया। हवन को सफल बनाने के लिए प्रो. मुनीश गुप्ता एवं प्रो. सुखजिंदर सिंह का ख़ास योगदान रहा। वाणिज्य विभागाध्यक्ष डॉ. सुनीत शर्मा यजमान रहे। इससे पूर्व प्राचार्य डॉ. अजय गर्ग ने बताया कि हमारी यह यज्ञ की परंपरा हर माह के प्रथम मंगलवार आगे भी जारी रहेगी।
डॉ. गर्ग ने संस्कारशाला क्लब की पूरी टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। डॉ. रंजू ने बताया कि हवन से वातावरण शुद्ध होता है और बैक्टीरिया खत्म होते हैं। सनातन धर्म में हवन का विशेष महत्व होता है। घर की पवित्रता बनाए रखने के लिए तथा सकारात्मक शक्ति का संचार करने के लिए लोग अपने घरों में हवन करवाते हैं।
संस्कारशाला क्लब के संयोजक प्रो. अश्वनी गुप्ता ने बताया कि वायु प्रदूषण को कम करने के लिए भी ऋषि मुनि लोग यज्ञ किया करते थे। तब हमारे देश में कई तरह के रोग नहीं होते थे। इस अवसर पर कॉलेज प्राचार्य डॉ. अजय कुमार गर्ग, उप-प्राचार्या डॉ. मधु शर्मा, प्रो. विनय भारती, प्रो. वनिता रेहानी, प्रो. साक्षी मुंजाल, अमित कुमार उपस्थित रहे।