फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: शिक्षक सम्मान समारोह से समाज को मिलेगी नई दिशा

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। अमर उजाला शिक्षक सम्मान समारोह से शिक्षकों को नई दिशा मिलेगी। वे शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा से सम्मान पाकर और उनकी प्रेरणादायक बातों से समाज में जरूर बदलाव लेकर आएंगे। इस तरह के आयोजन समय-समय पर होने चाहिए। अमर उजाला का यह कदम शिक्षा के क्षेत्र में सराहनीय है। शिक्षक सम्मान समारोह में सहयोगी इंस्टीट्यूट और अन्य संस्थानों ने भी इसकी सराहना की।
विज्ञापन



-कोट्स फोटो20
शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा प्रयास : कपिल गुप्ता
एसडी पीजी कॉलेज की समिति के सदस्य कपिल गुप्ता ने कहा कि अमर उजाला का शिक्षकों को सम्मानित करना शिक्षा के क्षेत्र में बहुत अच्छा प्रयास है। इसके संदेश दूर तक जाएंगे और समाज को नई दिशा मिलेगी। शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा की प्रेरणादायक बातें भी शिक्षकों को कुछ नया करने को तैयार करेंगी।



कोट्स फोटो 27
युवा पीढ़ी को नई दिशा देते हैं शिक्षक : ग्रोवर
डिवाइन एकेडमी मॉडल टाउन के निदेशक दीक्षित ग्रोवर ने कहा कि एक शिक्षक ही युवा पीढ़ी को नई दिशा देते हैं। वे उनकी प्रतिभा को निखारते हैं। युवा पीढ़ी को केवल किताबों तक ही सीमित नहीं रखना है। वे उनको पढ़ाई के दूसरे कोर्स के साथ भी जोड़े। इसमें डिजिटल मार्केटिंग व बेसिक कंप्यूटर समेत अन्य कोर्स किए जा सकते हैं।
विज्ञापन




कोट्स फोटो-26
युवा लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ें : प्रो. दीपाली
मानव रचना यूनिवर्सिटी फरीदाबाद में डीन इंजीनियरिंग प्रो. दीपाली बंसल ने कहा कि आज 10वीं और 12वीं कक्षा के बाद युवाओं के सामने आगे भविष्य की चिंता सताने लग जाती है। उनको अपना लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ना चाहिए। युवा इंजीनियरिंग के क्षेत्र में आगे आ सकते हैं। इंजीनियरिंग में पढ़ाई के साथ शिक्षा और तकनीकी विभाग में नौकरी के अवसर हैं।



कोट्स फोटो-24
युवा लिख सकते हैं सफलता की कहानी : प्रशांत नाथ
विजन-30 क्लासेज के संचालक प्रशांत नाथ ने कहा कि आज युवाओं के लिए खुला आसमान है। वे इस आसमां में अपनी सफलता की कहानी लिख सकते हैं। विजन-30 क्लासेज ऐसे युवाओं के लिए हर समय सहयोग करती है। अमर उजाला का शिक्षक सम्मान समारोह सराहनीय है। इससे शिक्षा को मजबूती मिलेगी।



-कोट्स फोटो-22
समाज को नई दिशा देता है शिक्षक : राजन
नायशा फैशन के संचालक राजन गुप्ता ने कहा कि शिक्षक सदा से समाज को नई दिशा देने वाला रहा है। एक शिक्षक का सम्मान उनके जोश को दोगुना करने वाला होता है। वे इस तरह के कार्यक्रम में सम्मान पाकर दोगुना शक्ति के साथ काम करेंगे। अमर उजाला परिवार का शिक्षक सम्मान समारोह शिक्षा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने वाला होगा।




कोट्स फोटो-19
शिक्षक समाज का अभिन्न अंग : डॉ. अभिनव
प्रिज्मा केयर अस्पताल सनौली रोड के प्रतिनिधि डॉ. अभिनव अरोड़ा ने कहा कि एक शिक्षक समाज का अभिन्न अंग होता है। उनके बिना शिक्षा और समाज की परिकल्पना नहीं की जा सकती। सही मायने में एक शिक्षक ही किसी बच्चे की प्रतिभा को पहचानकर उनको नई दिशा देता है। समाज में शिक्षकों को पूरा सम्मान मिलना चाहिए।




कोट्स फोटो-18
शिक्षक का कोई विकल्प नहीं : कपिल नारंग
उजाला सिग्नस अस्पताल के यूनिट हेड कपिल नारंग ने कहा कि शिक्षक बिना किसी भेदभाव के शिक्षा का उजाला समाज में फैला रहा है। उनके समाज ही नहीं देश की मजबूती में विशेष योगदान रहता है। आज हर क्षेत्र में हर किसी का विकल्प है लेकिन शिक्षक का कोई विकल्प नहीं है। उनके बिना शिक्षा को सोचना पाना कठिन है। अमर उजाला शिक्षक सम्मान समारोह सराहनीय है।




कोट्स

समाज को नई शक्ति का प्रतीक है शिक्षक सम्मान : राजेश
हार्मनी सिटी के संचालक राजेश गुप्ता ने कहा कि शिक्षक को भगवान से भी बड़ा दर्जा दिया गया है। एक शिक्षक का समाज में अलग ही सम्मान होता है। उनको सम्मानित करने का अर्थ समाज को नई शक्ति देना है। वे इसके लिए हर समय तैयार रहते हैं। अमर उजाला परिवार का शिक्षक सम्मान समारोह इस दिशा में नया ताकत देने वाला होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें