फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: रिफाइनरी में स्टीम पाइप का कपड़ा फटा, हुआ धमाका

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। रिफाइनरी में स्टीम पाइप का कपड़ा फट गया। कपड़ा फटते ही बड़ा धमाका हुआ। पाइप से गुजर रही स्टीम से एक हेल्पर मामूली रूप से झुलस गया। उसको रिफाइनरी स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। सदर थाना पुलिस ने भी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस को घटना की शिकायत नहीं दी गई।
विज्ञापन

सदर पुलिस थाना प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि जिस पाइप से भाप गुजरती है। उसके अंदर एक कपड़ा होता है। भाप के प्रेशर से कपड़ा सिलाई से फट गया था। उसका धमाका हुआ था। वह सूचना मिलते ही अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे थे। एक हेल्पर के चेहरा भाप से हल्का झुलस गया था। उसको अस्पताल ले जाया गया था। उन्हें कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। वहीं इस बारे में रिफाइनरी के प्रवक्ता विवेक कुमार ने बताया कि भाप की पाइप का कपड़ा फटा था। इस हादसे में कोई झुलसा नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें