फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: टीडीआई वासियों ने कैंडल मार्च निकाल मांगी बिजली और पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। टीडीआई के लोगों ने बच्चों और महिलाओं को साथ लेकर रविवार को कैंडल मार्च निकाला और बिजली व पानी की मांग की। स्थानीय लोगों ने टीडीआई की अनदेखी पर रोष जताया और प्रशासन को एक बार फिर गुहार लगाई। स्थानीय लोगों ने बिजली व पानी को लेकर लगातार मांग उठाने की बात कही है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने रविवार शाम को करीब सवा छह बजे कैंडल मार्च निकाली। आरडब्ल्यूएस के महासचिव अनिल मलिक व उप प्रधान साहिब सिंह ने कहा कि टीडीआई कंपनी ने पहले बड़े-बड़े वादे किए थे, लेकिन अब उनको बिजली व पानी तक की सुविधा नहीं मिल पाई है। वे कंपनी अधिकारियों के साथ कई बार बैठक कर चुके हैं। उन्हें हर आश्वासन मिला है। त्योहारी सीजन में हर कोई अपने घरों को रौनक करने की तैयारी में है। वे बिजली और पानी को लेकर कैंडल मार्च निकालने को मजबूर हैं। इस मौके पर दलजीत कुंडू, विवेक तोमर, सुरेश जैन, सुरजीत खान, पंकज झा, सूरजमुखी, कलावती, ज्योति देवी, अनीता, लक्ष्मी देवी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें