फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: जिला स्तर पर टीबी मुक्त ग्राम पंचायतें आज होंगी सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। जिला स्तर पर सात अप्रैल मंगलवार को जिले की 56 टीबी मुक्त ग्राम पंचायतों को जिला सचिवालय में सम्मानित किया जाएगा। इनमें छह ग्राम पंचायत तीसरी, दस दूसरी और 40 पहली बार सम्मानित की जााएंगी।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विजय मलिक और कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. लाभ सिंह ने बताया कि इस साल 56 ग्राम पंचायतें टीबी मुक्त हो चुकी हैं। सात अप्रैल को उपायुक्त द्वारा जिला सचिवालय में द्वितीय तल पर उपायुक्त कार्यालय में दोपहर 12 बजे ग्राम पंचायतों को सम्मानित किया जाएगा। इनमें छह ग्राम पंचायतें को स्वर्ण, दस को रजत और 40 को कांस्य पदक दिया जाएगा। इसमें सभी ग्राम पंचायतों को बापू का स्मृति चिह्न और प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें