फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: टायर फटने से टाटा मैजिक पलटा, मजदूर की मौत, चार घायल

विज्ञापन
टैंपो का फटा हुआ टायर। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

समालखा (पानीपत)। समालखा क्षेत्र में जीटी रोड पर शुक्रवार देर रात करीब एक बजे करहंस गांव के पास टायर फटने से एक टाटा मैजिक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर निवासी संजय (23) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके चार साथी घायल हो गए। राहगीरों ने टाटा मैजिक को सीधा कर घायलों को बाहर निकाला और उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।
थाना समालखा प्रभारी महिपाल ने बताया कि शुक्रवार देर रात करहंस गांव के पास सड़क हादसे की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया। जांच में सामने आया कि कुछ मजदूर टाटा मैजिक में सवार होकर पानीपत से गन्नौर की ओर जा रहे थे। करहंस के पास पहुंचते ही अचानक वाहन का टायर फट गया। इससे चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और टाटा मैजिक हाईवे पर पलट गया।
विज्ञापन

हादसे में संजय के अलावा राजकुमार, साहिल, रामदयाल और हर्षित घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए टाटा मैजिक को सीधा किया और सभी घायलों को बाहर निकाला।
विज्ञापन

इसके बाद उन्हें उपचार के लिए समालखा के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने संजय को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को सड़क किनारे करवाया। वहीं, मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस हादसे के कारणों
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें