फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: एक लाख 10 हजार हेक्टेयर में गेहूं की बिजाई का लक्ष्य

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। धान की कटाई का सीजन अब अंतिम चरण में पहुंचने लगा है। इसके साथ ही किसानों ने अगली फसल गेहूं की बिजाई की तैयारियां तेज कर दी हैं। खेतों से धान की फसल उठने के साथ ही किसान खेतों की जुताई और अन्य कृषि कार्यों में जुटने लगे हैं। गेहूं की बिजाई का लक्ष्य के बारे में कृषि विभाग के अधिकारी ने बताया कि इस बार जिले में करीब एक लाख 10 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में गेहूं की बिजाई का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। दिवाली के बाद गेहूं की बिजाई में तेजी आने की उम्मीद है। गेहूं की बिजाई के लिए किसानों ने बीज, खाद और अन्य कृषि संसाधनों का प्रबंध करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

खाद की उपलब्धता को लेकर भी किसानों की ओर से तैयारियां की जा रही हैं। किसानों की जरूरत को देखते हुए जिले में यूरिया और डीएपी खाद की खेप पहुंच चुकी है। इससे किसानों को बिजाई के दौरान खाद की उपलब्धता को लेकर राहत मिलने की उम्मीद की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें