फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाना व चौकी में लोगों के साथ नैतिकता से करें बात : एसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह ने शुक्रवार को जिला सचिवालय स्थित पुलिस विभाग के सभागार में अपराध गोष्ठी की। जिसमें थानों में दर्ज प्राथमिकी का फीडबैक लिया और लोगों के साथ नैतिकता के साथ पेश आने के निर्देश दिए। इसके साथ अपराधों पर अंकुश लगाने के सख्त निर्देश दिए।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह ने कहा कि किसी प्राथमिकी में जांच बेवजह लंबे समय तक न रखें। इसे तय सीमा में पूरा किया जाएगा। इसका चालान समय पर न्यायालय में पेश किया जाएगा। महिला विरुद्ध अपराधों में आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार कर अभियोग का निस्तारण किया जाएं। थाना व चौकी में शिकायतकर्ता के साथ नैतिकता का व्यवहार किया जाएं और नियमानुसार त्वरित कार्रवाई अमल में लाई जाए। किसी के साथ अभद्र व्यवहार न करें। इसके लिए लगातार फीडबैक भी लिया जा रहा है। ऑनलाइन, ऑफलाइन या उच्चाधिकारियों के कार्यालय के माध्यम प्राप्त शिकायत पर त्वरित कार्रवाई की जाएं। संदिग्ध वाहनों व व्यक्तियों की गहनता से जांच की जाएं। बार-बार चोरी या लूट की वारदात के साथ पर विशेष ड्यूटी लगाई जाएं। इसके साथ ही जूआ, सट्टा खाईवाली, अवैध शराब, नशा तस्करी सहित गैर कानूनी धंधों पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाया जाएं। इस मौके पर डीएसपी सुरेश कुमार सैनी, डीएसपी राजबीर सिंह, डीएसपी नरेंद्र सिंह, ट्रेनी डीएसपी ज्योति मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें