फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: पंचायत कंप्यूटर ऑपरेटरों का मंत्री के आवास पर सांकेतिक धरना-प्रदर्शन

विज्ञापन
पंचायत मंत्री के आवास पर प्रदर्शन करते हरियाणा पंचायत कंप्यूटर ऑपरेटर संघ के पदा​धिकारी और तैना
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मतलौडा (पानीपत)। हरियाणा पंचायत कंप्यूटर ऑपरेटर संघ ने विभिन्न मांगों को लेकर पंचायत एवं विकास मंत्री कृष्ण लाल पंवार के मतलौडा स्थित आवास पर प्रदर्शन किया। मंत्री के घर पर मौजूद नहीं होने पर संघ पदाधिकारियों ने उनके भाई महेंद्र सिंह को ज्ञापन सौंपकर मांगों के जल्द समाधान की मांग की।
संघ के प्रधान विकास दादरी ने कहा कि सीपीएलओ कर्मचारी दो वर्षों से अधिक समय से परिवार पहचान पत्र, मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार सर्वेक्षण, क्रॉप आईडी और पंचायत डाटा समेत विभिन्न ऑनलाइन कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन

इसके बावजूद आठ घंटे की ड्यूटी के लिए उन्हें छह हजार रुपये मासिक मानदेय दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि चयन के दौरान दो टेस्ट पास करने के बाद ट्रेनिंग के समय मानदेय बढ़ाने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन अब तक बढ़ोतरी नहीं हुई।
विज्ञापन

संघ ने चेतावनी दी कि सरकार ने जल्द संगठन के साथ बैठक कर मांगों का समाधान नहीं किया तो अनिश्चितकालीन धरना और आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान महामंत्री अनुज सोनीपत, उपप्रधान बिंदु अंबाला, मंत्री मनप्रीत अंबाला, गौतम जून, कोषाध्यक्ष संजय शुभ, विनोद और आजाद सिंह भालसी मौजूद रहे।

ये हैं प्रमुख मांगें
सीपीएलओ को तकनीकी पद के समान वेतनमान और सरकारी सुविधाएं दी जाएं।
पंचायत सीपीएलओ की जिम्मेदारी पंचायत विभाग और शहरी सीपीएलओ की जिम्मेदारी स्थानीय निकायों को दी जाए।
हर माह सात तारीख तक नियमित मानदेय जारी किया जाए।
मार्च 2024 से 31 मार्च 2025 तक का बकाया मानदेय जारी किया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें