फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत के राजा स्वयंभू प्रकटेश्वर हनुमत ने किया भ्रमण

विज्ञापन
पानीपत। हनुमान जन्मोत्सव पर आयोजित शोभायात्रा के दौरान झाकी निकलते हुए। - फोटो : Panipat
विज्ञापन
पानीपत। हनुमान जयंती पर शनिवार को 108 हनुमान स्वरूप से साथ पानीपत के राजा स्वयंभू प्रकटेश्वर पूर्वियान घाटी के हनुमान जी शहर भ्रमण पर निकले। कांशी गिरी मंदिर से दोपहर तीन बजे से हनुमान स्वरूपों का आना शुरू हुआ।
विज्ञापन

शाम चार बजे हनुमान जी के रथ के साथ स्वामी ज्ञानानंद, 1008 दयानंद सरस्वती और कांता महराजा नगर यात्रा में सम्मलित हुए। इसके साथ ही अलग-अलग राज्य से आए साधु-संत भी शामिल हुए। सांसद संजय भाटिया, शहरी विधायक प्रमोद विज, ग्रामीण विधायक महिपाल ढांडा और मेयर अवनीत कौर भी मौजूद रहीं। 36 बिरादरी की ओर से लगाए गए मंचों से 108 हनुमान स्वरूपों का स्वागत किया गया।
पांच किलोमीटर से लंबी रही पदयात्रा, 20 हजार से ज्यादा श्रद्धालु हुए शामिल
हनुमान जयंती पर निकली पदयात्रा पांच किलोमीटर से भी ज्यादा लंबी थी। सनौली रोड स्थित कांशी गिरी मंदिर से लेकर इंसार बाजार तक पदयात्रा में 20 हजार से ज्यादा श्रद्धालु शामिल रहे। पदयात्रा जैसे जैसे जिले के बाजारों में बढ़ी, श्रद्धालु की संख्या भी बढ़ती गई। देवी मंदिर तक पहुंचने तक श्रद्धालुओं की संख्या 20 हजार से अधिक संख्या हो चुकी थी।
विज्ञापन

150 से ज्यादा बाउंसर और 200 स्वयंसेवक रहे तैनात
150 से ज्यादा बाउंसर और 200 स्वयंसेवक पदयात्रा में शामिल हुए ताकि पद यात्रा में किसी भी श्रद्धालु को किसी परेशानी न हो और व्यवस्था बनी रही।
सनौली रोड से देवी मंदिर तक सभी रास्ते रहे ब्लॉक
सनौली रोड से देवी मंदिर तक सभी रास्ते लगभग चार किलोमीटर तक ब्लॉक रहे। तीन बजे ही सनौली रोड पर आवाजाही बंद करा दी गई ताकि रथयात्रा में कोई परेशानी न हो। इसके साथ अपराह्न तीन बजे से ही अमरभवन चौक बाजार, पचरंगा बाजार, इंसार बाजार सलारगंज गेट पर लगभग चार घंटे के लिए पूरा रास्ता ब्लॉक कर दिया गया। इस दौरान केवल पैदल चलने वाले लोग ही निकल पा रहे थे।
150 से ज्यादा हनुमान सभा, 100 से ज्यादा सामाजिक संस्थाए रहीं शामिल
हनुमान जन्मोत्सव की इस यात्रा में 150 से ज्यादा हनुमान सभाएं शामिल रहीं। जिसमें अलग-अलग हनुमान सभाओं के हनुमान स्वरूपों पद यात्रा में शामिल हुए। 10 वर्ष के बच्चे से लेकर बड़ी उम्र के लोगों ने हनुमान स्वरूप धारण किया और शहर का भ्रमण किया। इसी के साथ जिले की 100 से ज्यादा सामाजिक संस्थाए और 30 से ज्यादा महिला संस्थाएं शामिल हुईं। कोई पगड़ी पहनकर तो कोई सिर पर हनुमान चालीसा और हनुमान कवच की पुस्तक लेकर देवी मंदिर तक पहुंचा। इसी के साथ गुरु कृपा महिला संस्था की महिलाएं गरबा करती हुई गईं।

पानीपत। हनुमान जन्मोत्सव पर आयोजित शोभायात्रा के दौरान हनुमान स्वरूप धारण कर सिर पर भगवान हनुमा- फोटो : Panipat

पानीपत। हनुमान जन्मोत्सव पर आयोजित शोभायात्रा के दौरान लोगों द्वारा जगह-जगह लगाए हुए विभिन्न प्- फोटो : Panipat

पानीपत। डांडीयां के साथ डांस करती हुई महिला श्रद्धालु।- फोटो : Panipat

पानीपत। हनुमान जन्मोत्सव पर आयोजित शोभायात्रा के दौरान रथ पर मौजूद भगवान हनुमान की मुर्ति।- फोटो : Panipat

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें