फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: रसायन विज्ञान विभाग की पोस्टर गतिविधि में स्वाति प्रथम

विज्ञापन
आईबी कॉलेज में रसायन विज्ञान विभाग के पोस्टर गतिविधि के प्रतिभागी विद्यार्थी। - फोटो : samvad
विज्ञापन
पानीपत। आईबी कॉलेज के रसायन विज्ञान विभाग की ओर से रोजमर्रा की जिंदगी में रसायन विज्ञान की खोज विषय पर पोस्टर प्रस्तुति गतिविधि का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को दैनिक जीवन में रसायन विज्ञान की भूमिका को समझने और रचनात्मक रूप से प्रस्तुत करने के लिए प्रेरित करना रहा। छात्रों ने घरेलू उपयोग, स्वास्थ्य, पर्यावरण और तकनीक से जुडे विषयों को आकर्षक पोस्टरों के माध्यम से प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

परिणामों में स्वाति ने प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि खुशी द्वितीय और गार्गी तृतीय स्थान पर रही। विजेताओं को प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। प्राचार्य डॉ. सतवीर सिंह ने कहा कि ऐसी गतिविधियां छात्रों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करती हैं और उन्हें जीवन में विज्ञान की उपयोगिता समझने में मदद करती हैं। विभागाध्यक्ष डॉ. विक्रम कुमार की देखरेख में गतिविधि का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का संचालन समन्वयक डॉ. वसुंधरा मदान ने किया। निर्णायकों ने रचनात्मकता, वैज्ञानिकता और प्रस्तुति कौशल के आधार पर परिणाम घोषित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें