फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फार्म मालिक ने खाया जहर

Mon, 23 Sep 2013 11:16 PM IST
अमर उजाला, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया। वहीं पुलिस को मृतक के पास से एक सुसाइड नोट मिला है।
विज्ञापन


मृतक के पिता भीम सिंह ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसके तीन लड़के और तीन लड़कियां हैं। इनमें से सबसे बड़ा बेटा शमशेर (40) गांव में पोलट्री फार्म के साथ कमेटी चलाता था। इसके गांव में काफी मेंबर बने थे। उसने बताया कि चार-पांच दिन पहले उसके बेटे शमशेर ने बताया था कि गांव के ही दो व्यक्तियों ने लाखों की कमेटी उठाई थी। लेकिन अब वे पैसे नहीं दे रहे। जबकि उसे अन्य सदस्यों के पैसे देने है।
विज्ञापन


बार बार कहने पर वो उसे उल्टी धमकी देते हैं। रविवार रात को वह सोने के बजाय पोलट्री फार्म की तरफ चल गया। सोमवार को सुबह उसका शव उन्हें पड़ा मिला। भीम सिंह का आरोप है कि गांव के व्यक्तियों से पैसों के लेनदेन को लेकर परेशान होकर जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
विज्ञापन


थाना प्रभारी बलजीत सिंह ने बताया कि पिता भीम सिंह के बयान पर गांव के तीन व्यक्तियों  के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें