फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: महिला सशक्तीकरण का संदेश दे रहीं सुष्मिता

विज्ञापन
विज्ञापन
समालखा। पश्चिम बंगाल की बेटी सुष्मिता डे दिन-रात सड़कों पर सफर कर महिला सशक्तिकरण का संदेश दे रही हैं। रविवार को वह समालखा पहुंचीं व शाम तक करनाल पहुंचने का संकल्प लेकर रवाना हुईं। एक दिन में 70 से 80 किलोमीटर साइकिल चलाकर वह अपना सफर तय करती हैं।
विज्ञापन

सुष्मिता ने बताया कि वह ललित कला से बीए हैं। डिग्री के बाद वह चित्रकारी में लग गई। वह अपने पिता की इकलौती संतान हैं। परिजनों ने उसे महिलाओं को जागरूक करने के लिए प्रेरित किया। 18 जून को घर से अपने अभियान पर अकेली निकल गईं। बंगाल, झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश व दिल्ली होते हुए वह हरियाणा आई हैं। हरियाणा होते हुए वह पंजाब, चंडीगढ़, हिमाचल और लेह-लद्दाख तक जाएंगी। लद्दाख के लोगों को भी महिला सशक्तिकरण के लिए प्रेरित करेंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें