फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: सर्वे में मिला 3100 स्थानों पर मिला लार्वा

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले में चला रेपिड फीवर मास सर्वे सोमवार को संपन्न हो गया। एक माह तक चले इस सर्वे में 3100 स्थानों पर डेंगू और मलेरिया के मच्छरों का लार्वा मिला है। 746 लोगों को लार्वा मिलने पर नोटिस जारी किया गया है। स्वास्थ्य विभाग की 300 टीमों ने सर्वे के तहत घर घर जाकर च की है। बुखार से ग्रस्त लोगों की स्लाइड तैयार की जा रही है। लोगों को रविवार को ड्राई डे मनाने के लिए जागरूक किया जा रहा है। जिले में अब डेंगू के तीन व मलेरिया के दो केस हो चुके हैं।

स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू के मरीजों के लिए सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में 18 वार्ड तैयार किए हैं। इनमें वार्ड में 60 बेड आरक्षित किए हैं। सभी सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में फॉगिंग के लिए पांच पांच किलो दवा भी भिजवाई गई है। निजी अस्पतालों को निर्देश दिए गए हैं कि वह डेंगू व मलेरिया के संदिग्ध मरीजों की स्लाइड जिला नागरिक अस्पताल में भेजी जाए। यहां जांच के बाद ही डेंगू व मलेरिया के मरीजों को कंफर्म मरीज माना जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




स्वास्थ्य विभाग पूरे जिले में एंटी लार्वा एक्टिविटी चला रहा है। कॉलोनियों और गांवों में बुखार से पीड़ित लोगों की ब्लड स्लाइड तैयार कर जांच की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग ने रेपिड फीवर मास सर्वे के अंतर्गत 283120 घरों की जांच की है। यहां 3100 घरों में डेंगू का लार्वा मिला है। 95640 कूलर की जांच की है। 111212 टंकियों की जांच की गई है। 29110 होदियों की जांच की गई है। 299885 कंटेनर की जांच की है । 112000 फ्रिज ट्रे की जांच की गई है। 450 कबाड़ी की दुकानों की जांच की गई है । स्वास्थ्य विभाग ने 746 को नोटिस जारी किया है। स्वास्थ्य विभाग इस साल लार्वा मिलने पर कुल 15851 लोगों को लार्वा मिलने पर नोटिस जारी किया है। 91158 लोगों की स्लाइड तैयार कर चुका है। इन स्लाइड की जांच जिला नागरिक अस्पताल, समालखा अस्पताल व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में की जा रही है। उप सिविल सर्जन डॉ. सुनील संडूजा ने बताया कि 19 अगस्त तक रेपिड फीवर मास सर्वे किया गया है। घर घर जाकर डेंगू व मलेरिया का लार्वा जांचा गया। एंटी लार्वा एक्टिविटी जारी रहेगी। जहां लार्वा मिल रहा है उनको नोटिस जारी किए जा रहे हैं। बुखार से ग्रस्त लोगों की स्लाइड तैयार की जा रही है। अब तक मलेरिया व डेंगू के तीन दो मरीज मिले हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें