फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: दादा की दरिंदगी का शिकार बनी बच्ची की जांच करेंगे सर्जन

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। शराबी दादा की दरिंदगी का शिकार बनी पांच साल की बच्ची जिला नागरिक अस्पताल में दाखिल है। बच्ची की दो डॉक्टर देखरेख कर रहे हैं। शनिवार को सर्जन बच्ची की जांच करेंगे। सर्जन जांच के बाद बच्ची की सर्जरी पर फैसला लेंगे।
विज्ञापन

बच्ची को अगले एक सप्ताह तक इमरजेंसी वार्ड में ही रखा जाएगा। बच्ची की हालत देख माता-पिता की आंखों से लगातार आंसू गिर रहे हैं। बच्ची अब तक सहमी हुई है। मंगलवार शाम पांच बजे मतलौडा थाना के अंतर्गत एक गांव में पड़ोसी दादा ने पांच साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया था। बच्ची को 53 वर्षीय कृष्ण ने 20 रुपये का नोट दिखाकर बुलाया था और चीज दिलाने का झांसा देकर उसे उठाकर अपने घर ले गया था। यहां नशे की हालत में आरोपी कृष्ण ने बच्ची से दुष्कर्म किया था।
विज्ञापन

बच्ची को इस बारे में किसी को बताने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी थी। बच्ची के पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था।
उसका मेडिकल परीक्षण कराकर सैंपल जांच के लिए मधुबन लैब में भेजा गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें