पानीपत। जाटल रोड पर सड़क हादसे में चचेरे भाई के सामने युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। मोटरसाइकिल सवार को कार ने टक्कर मार दी थी। इसमें मोटरसाइकिल सवार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
पुराना औद्योगिक थाना पुलिस को दी शिकायत में सुताना गांव निवासी रविंद्र सिंह ने बताया कि वीरवार रात सवा दस बजे पानीपत जा रहा था। उसकी मोटरसाइकिल के आगे उसका चचेरा भाई सिंदर (28) अपनी मोटरसाइकिल पर चल रहा था। सिंदर अपने निजी काम से पानीपत जा रहा था। रास्ते में जाटल रोड पर शनि मंदिर के पास सामने से आई एक तेज रफ्तार कार ने सिंदर की मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। कार चालक यहां से फरार हो गया। जब उसने सिंदर को उठाया तो उसकी मौत हो चुकी थी। आरोपी की कार का नंबर पिहोवा का था। उनकी पुलिस से मांग है कि आरोपी कार चालक की गिरफ्तारी हो। संवाद