फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: पानीपत-दादरी पाइपलाइन के रिसाव से तीन जिलों में पंपों की सप्लाई ठप, लोग परेशान, यमुना में पानी तेज

Wed, 26 Jul 2023 11:23 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत (हरियाणा)

सार

यमुना में पानी तेज होना पाइप रिसाव का बड़ा कारण भी माना जा रहा है। हजारों वाहन चालकों को प्राकृतिक गैस नहीं मिली। अकेले पानीपत में प्राकृतिक गैस के करीब 20 पंप है।
विज्ञापन
जीटी रोड पर बंद पड़ा सीएनजी पंप। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंडियन ऑयल काॅर्पाेरेशन लिमिटेड की दादरी-पानीपत पाइप लाइपलाइन (डीपीपीएल) में बागपत-यूपी के जगोस गांव के पास यमुना में लीकेज के बाद पानीपत समेत करनाल और सोनीपत में प्राकृतिक गैस की सप्लाई ठप हो गई है। तीनों जिलों के सैकड़ों पंपों पर पूरे दिन प्राकृतिक गैस की सप्लाई बहाल नहीं हो पाई। ऐसे में वाहन चालक दिनभर एक से दूसरे पंप के चक्कर काटते रहे।

विज्ञापन


कुछ वाहन चालक दिल्ली या कुरुक्षेत्र के नजदीकी पंपों से प्राकृतिक गैस लेकर आए। जानकारों के अनुसार देर शाम तक पंपों पर गैस सप्लाई सुचारु नहीं हो सकी। वहीं पानीपत रिफाइनरी ने गैस रिसाव को संदिग्ध बताते हुए यमुना में किसी प्रकार का प्रदूषण न होने का दावा किया है।

इंडियन ऑयल काॅर्पाेरेशन लिमिटेड की दादरी-पानीपत पाइपलाइन में बुधवार तड़के करीब 4:37 बजे उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के जगोस गांव में यमुना नदी से गुजरने वाले भाग में लीकेज हो गया। कंपनी की तकनीकी टीम मौके पर पहुंची, लेकिन बारिश व यमुना के तेज बहाव के चलते लीकेज के स्थान तक नहीं पहुंच पाई।
विज्ञापन


कंपनी की टीम ने दादरी-पानीपत पाइपलाइन के अपस्ट्रीम और डाउनस्ट्रीम पर स्थापित वाॅल्व बंद किए। इसके बाद पाइपलाइन का उक्त भाग अलग कर दिया गया। इसके कारण गैस का रिसाव बंद हो गया। क्षेत्रीय प्रमुख के नेतृत्व में अधिकारियों की टीम स्थानीय प्रशासन के साथ मौके पर तैनात है। प्राकृतिक गैस की सप्लाई बुधवार देर शाम को भी सुचारु नहीं की जा सकी है।

डीपीपीएल 2010 में की थी शुरू
पानीपत रिफाइनरी के निगमित संचार एवं कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व के वरिष्ठ प्रबंधक ने बताया कि दादरी-पानीपत पाइपलाइन वर्ष 2010 में चालू की थी। यह 132 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन है। उत्तर प्रदेश के दादरी से हरियाणा स्थित पानीपत रिफाइनरी तक प्राकृतिक गैस ले जाती है। इस बीच नौ विभिन्न ग्राहकों को प्राकृतिक गैस की आपूर्ति की जाती है। वैकल्पिक स्रोत से गैस की आपूर्ति शीघ्र शुरू करने की उम्मीद है।

वाहन चालक काटते रहे चक्कर 
प्राकृतिक गैस की सप्लाई बंद होने से पानीपत, करनाल व सोनीपत के पंप ठप हो गए। यहां आने वाले वाहन चालकों को खाली हाथ लौटना पड़ा। कुछ वाहन चालकों ने पेट्रोल व डीजल का सहारा लिया, जबकि प्राकृतिक गैस पर निर्भर वाहन चालक पूरे दिन चक्कर काटते रहे। अंकित फिलिंग स्टेशन पानीपत के संचालक अंकित अनेजा ने बताया कि बुधवार को तीन जिलों में प्राकृतिक गैस की सप्लाई बाधित है। कंपनी अधिकारियों से लगातार बात की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें